चलो गुरुदेव के सपने सजाने की शपथ ले लें

चलो गुरुदेव के सपने सजाने की शपथ ले लें,
सुख ईश्वर धाम से वसुधा बनाने की शपथ ले लें ,
चलो गुरुदेव के सपने, सजाने की शपथ ले लें,

जहां हो रूढ़ियां फैली, बहुत गहरा अंधेरा हो,
न जिसने ने आज तक देखा, कभी उज्जवल सवेरा हो,
हृदय में स्नेह भरकर ज्योति लेकर, ज्ञान की स्वर्णिम,
स्वयं जलकर धरा को, जगमगाने की शपथ ले लें,
चलो गुरुदेव के सपने, सजाने की शपथ ले लें,

पताका देव संस्कृति की, स्वयं हर देश में लेकर,
दवा हर रोग की गुरु के, सहज संदेश में लेकर,
नगर औ गांव में, घर में, डगर के बीच जाएंगे,
अलख गुरुदेव का घर-घर, जगमगाने की शपथ ले लें,
चलो गुरुदेव के सपने, सजाने की शपथ ले लें,

भयंकर आगफैलीहै, जरा सी देर घातक है,
हवा बिल्कुल विषैली है, जरा सी देर घातक है,
इसी पथ से लोकसेवा में, लगायेंगे समय अपना,
पुनः इस विश्व बसुधा को, सजाने की शपथ ले लें,
चलो गुरुदेव के सपने, सजाने की शपथ ले लें,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह