पाकर के प्यार आपका, जीवन बदल गया,
तन का रहा न होश रे, मन भी बदल गया,
पाकर के प्यार आपका…..

संसार की हवाएं मुझको तपा रही थी,
शीतल हुआ है जीवन, जब तू बरस गया,
पाकर के प्यार आपका…..

कंगालिया बहुत थी कंगाल दिल था मेरा,
दौलत मिली है प्यार की2धनवान बन गया,
पाकर के प्यार आपका…..

था गर्दीशो में जीवन, बेहाल जिंदगी थी,
दर्शन हुआ है आपका, मौसम बदल गया,
पाकर के प्यार आपका…..

दुनियां की झाड़ियों में अटका हुआ था दामन,
स्पर्श मिला है आपका, जीवन सुधर गया,
पाकर के प्यार आपका….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह