तो गुरु ज्ञान क्या करे

जिसको नही है बोध,
तो गुरु ज्ञान क्या करे।।
निज रूप को जाना नहीं,
तो पुराण क्या करे।।

घट घट में ब्रह्मज्योत का,
प्रकाश हो रहा।
मिटा ना द्वैतभाव तो,
फिर ध्यान क्या करे॥
जिसको नही है बोध…..

रचना प्रभू की देख के,
ज्ञानी बड़े बड़े।
पावे ना कोई पार तो,
नादान क्या करे॥
जिसको नही है बोध…..

करके दया दयाल ने,
मानुष जन्म दिया।
बंदा न करे भजन तो,
भगवान क्या करे॥
जिसको नही है बोध…..

सब जीव जंतुओं पर,
जिसको है नहीं दया।
ब्रह्मानंद व्रत नेम,
पुण्य दान क्या करे॥
जिसको नही है बोध,
तो गुरु ज्ञान क्या करे।
निज रूप को जाना नहीं,
तो पुराण क्या करे……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह