बजरंगबली चले आना

विनती मेरी सुनके बजरंगबली चले आना,
मैं धरूं ध्यान तुम्हारा तुम बिगड़ी बना जाना,
विनती मेरी सुनके बजरंग बली चले आना…….

तुमको समझ के अपना मैं मन की बताता हूँ,
सबकी सुनते हो सो अपनी सुनाता हूँ,
सुनने मेरी भी भगवन व्यथा चले आना,
मैं धरूं ध्यान तुम्हारा तुम बिगड़ी बना जाना,
विनती मेरी सुनके बजरंग बली चले आना……

तुम बिन मेरे हनुमंत मेरा नहीं है कोई सहारा,
जीवन सारा अपना मैंने चरणों में तेरे वारा,
बनके सहारा मेरा सदा साथ निभाना,
मैं धरूं ध्यान तुम्हारा तुम बिगड़ी बना जाना,
विनती मेरी सुनके बजरंग बली चले आना…….

खता क्या हुई मुझसे क्यूं मुझसे है तू रूठा,
तेरी इस बेरुखी से देख दिल है मेरा टूटा,
भूल मेरी आकर बजरंगबली बता जाना,
मैं धरूं ध्यान तुम्हारा तुम बिगड़ी बना जाना,
विनती मेरी सुनके बजरंग बली चले आना…….

आँखों में भरे हैं आंसू मेरे प्रभु तरस खाओ,
करते हो सब पे करुणा मुझ पे भी बरस जाओ,
मेहर करने राजीव पर मेरे नाथ चले आना,
मैं धरूं ध्यान तुम्हारा तुम बिगड़ी बना जाना,
विनती मेरी सुनके बजरंग बली चले आना…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह