बजरंग बाला लाओ रे सजीवन बूटी

बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

श्री राम जी मोहे रंग बता दो जी,
कैसी तो लागे रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

हनुमत प्यारे हरी हरी पाती रे,
सोने सी चमके संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

बजरंगी बाला द्रोणागिरी पहुंचे रे,
वहां पतो ना लागो रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

बजरंगी बाला पहाड़ उठायो जी,
वह लेकर आए जी संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

भरत जी ने तीर जो मारो जी,
वह बीच में रह गई रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

रघुवर जी म्हारे रुदन मचावे जी,
बजरंगी ना लाए संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

श्री हनुमत प्यारे संजीवन लाए जी,
सुषेण वैद्य को पकड़ाई रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

श्री राम जी प्यारे घोट पिलावे जी,
लक्ष्मण जी पी गए रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

हनुमत जी म्हारी लाज बचाई जी,
भैया से मिलावे रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह