दर्शन दिखादे मेरे श्याम

दर्शन दिखादे मेरे श्याम

दर्शन दिखादे मेरे श्याम,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम,
बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम ||

लाखो की नैया,
बन के खिवैया तूने,
पार लगाई,
मेरी भी नाव डोले,
खाए हिचकोले,
मेरे श्याम कन्हाई,
छूटे सहारे है तमाम,
छूटे सहारे है तमाम,
बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम ||

कब से पुकारूँ,
बाट निहारूं मेरी,
बिगड़ी बना दे,
भटका हूँ दर दर,
आया तेरे दर पे मैं,
राह दिखा दे,
गिरते हुए को तु ही थाम,
गिरते हुए को तु ही थाम,
बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम ||

बिन्नू की विनती,
करीयो न गिनती मेरी,
गलती की स्वामी,
क्या मैं बताऊँ,
क्या मैं छिपाऊँ,
तुमसे अन्तर्यामी,
अपना बना ले घनश्याम,
अपना बना ले घनश्याम,
बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम ||

दर्शन दिखादे मेरे श्याम,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम,
बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे,
दर्शन दिखादे मेरे श्याम ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह