एक फूल गुलाब का लाया हूँ

बड़ी दूर से चलकर आया हूँ,

मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए,

मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए,

बड़ी दूर से चलकर आया हूँ,

मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए,

एक फूल गुलाब का लाया हूँ,

चरणों में तेरे अर्पण के लिए……

ना रोली मौली चावल है,

ना धन दोलत की थैली है,

ना रोली मौली चावल है,

ना धन दौलत की थैली है,

दो आँसू बचा कर लाया हूँ,

पूजा तेरी करने के लिए,

बड़ी दूर से चलकर आया हूँ,

मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए,

एक फूल गुलाब का लाया हूँ,

चरणों में तेरे अर्पण के लिए……

ना रंग महल की अभिलाषा,

ना इच्छा सोने चाँदी की,

ना रंग महल की अभिलाषा,

ना इच्छा सोने चांदी की,

तेरी दया की दौलत काफ़ी है,

झौली मेरी भरने के लिए,

बड़ी दूर से चलकर आया हूँ,

मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए,

एक फूल गुलाब का लाया हूँ,

चरणों में तेरे अर्पण के लिए……

मेरे बाबा मेरी इच्छा नहीं,

अब यहां वापस जाने की,

मेरे बाबा मेरी इच्छा नहीं,

अब यहाँ से वापस जाने की,

चरणों में जगह दे दो थोड़ी,

मुझे जीवन भर रहने के लिए,

बड़ी दूर से चलकर आया हूँ,

मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए,

एक फूल गुलाब का लाया हूँ,

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह