हम तो आये शरण में तुम्हारी

हम तो आये शरण में तुम्हारी

हम तो आये शरण में तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी,
हमको तुमपे भरोसा अटल है,
तुम संभालोगे हमको मुरारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी…

हम को विश्वास तुमपे है इतना,
गहरा होता समुन्दर है जितना,
आसमानो से ऊँचा इरादा,
साथ तेरा हमारे वो वादा,
हार पग पग पे तुमसे है हारी,
इसलिए जीत आगे हमारी,
हमको तुमपे भरोसा अटल है,
तुम संभालोगे हमको मुरारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी…

हम भगत तेरे डर क्या है हमको,
फिर डराती ये विपदा है किसको,
हम तो जैसे भी सह लेंगे इसको,
ये सहेंगी भला तुझको,
क्या बिगाड़ेगी विपदा बैचारी,
है खड़ा सामने चक्रधारी,
हमको तुमपे भरोसा अटल है,
तुम संभालोगे हमको मुरारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी…

जब से सौंपी ये नैया तुझको,
फिर तूफानों से डर क्या है हमको,
या किनारो को आना पड़ेगा,
या फिर पहुंचाए मझधार इसको,
देख विस्मित हुए संसारी,
बना ‘निर्मल’ को माझी बिहारी,
हमको तुमपे भरोसा अटल है,
तुम संभालोगे हमको मुरारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी…

हम तो आये शरण में तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी,
हमको तुमपे भरोसा अटल है,
तुम संभालोगे हमको मुरारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज हाथो में तेरे हमारी…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह