मेरी ज़िंदगी को सहारा दो बाबा

( आन बसों मोरे नैनन में,
श्याम पलक ढाप तोहे लूँ,
ना मै देखूं और को,
ना तोहे देखन दूँ॥ )

मेरी ज़िंदगी को सहारा दो बाबा,
भवर में फसा हूँ किनारा दो बाबा……

नानी का भात भरने तू ही था दौड़ा आया,
तू ही था दौड़ा आया,
खेती संभाली धन्ना की कर्मा की भोग पाया,
कर्मा की भोग पाया,
मुझे भी भरोसा तुम्हारा ओ बाबा,
मेरी जिंदगी को सहारा दो बाबा,
भवर में फसा हूँ किनारा दो बाबा….

पांचो पति के होते बेबस बनी बेचारी,
बेबस बनी बेचारी,
आजाओ हे कन्हैया वो द्रोपती पुकारी,
वो द्रोपती पुकारी,
बचा लो बचा लो पुकारा ओ बाबा,
मेरी जिंदगी को सहारा दो बाबा,
भवर में फसा हूँ किनारा दो बाबा….

दुनिया भटक भटक कर मै तेरे दर पे आया,
मै तेरे दर पे आया,
खुशियो से भर दे दामन ना हो गमो का साया,
ना हो गमो का साया,
ना मंजिल है लहरी इशारा दो बाबा,
मेरी जिंदगी को सहारा दो बाबा,
भवर में फसा हूँ किनारा दो बाबा….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह