ओ खाटू के राजा

ओ खाटू के राजा

ओ खाटू के राजा,जरा नीले चढ़ के आजा,

भगत रहे हैं पुकार

तेरे आवन की खातिर बिछाये,

आँखे राहों पर,बाट रहे हैं निहार

ओ खाटू के राजा…..

भगतों ने मिलकर के ,तुमको बुलाया है

भावों के फूलों से ,तुमको सजाया है

अब देर न करना जरा भी,आन विराजो श्याम सिंघासन तैयार

ओ खाटू के राजा……

दिल के सिंघासन पे,तुमको बिठाएंगे,

नित चरणों में तेरे,तेरा गुणगान गाएंगे,

दिया है रूखा-सूखा जो,वहीँ सब अर्पण है तुझको कर लेना स्वीकार

ओ खाटू के राजा………..

दर आये भगतों को,दर्शन दिखादो श्याम,

हम हार न जाए,अपना बनालो श्याम,

बस एक ही अरजी, चरण में तेरे,”नादाँ “की मिलता रहे तेरा प्यार

ओ खाटू के राजा…….

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह