स्वीकार हमें करले हम दुखड़ो के मारे है

स्वीकार हमें करले, हम दुखड़ो के मारे है,

तू कह दे कहाँ जाएं | बस तेरे सहारे है,

स्वीकार हमे करले, हम दुखड़ो के मारे है ||

जो दर पे गया तेरे, सम्मान दिया तूने,

बिन बोले कष्टों को, पहचान लिया तूने,

पहचान लिया तूने | तू अंतर्यामी है,

हम मुरख सारे है, तू कह दे कहाँ जाएं,

बस तेरे सहारे है, स्वीकार हमे करले,

हम दुखड़ो के मारे है ||

धन दौलत की हमको, परवाह नहीं दाता,

चरणों की धुल मिले, बस चाह यही बाबा,

बस चाह यही बाबा | दर से ना ठुकराना,

तेरी आँख के तारे है, तू कह दे कहाँ जाएं,

बस तेरे सहारे है, स्वीकार हमे करले,

हम दुखड़ो के मारे है ||

जिस ओर नज़र फेरूँ, बस तू ही नज़र आए,

अब छोड़ के दर तेरा, ये हर्ष किधर जाए,

ये हर्ष किधर जाए | आ हमको माफ़ी दे,

हम पापी सारे है, तू कह दे कहाँ जाएं,

बस तेरे सहारे है, स्वीकार हमे करले,

हम दुखड़ो के मारे है ||

स्वीकार हमें करले, हम दुखड़ो के मारे है,

तू कह दे कहाँ जाएं, बस तेरे सहारे है |

स्वीकार हमे करले, हम दुखड़ो के मारे है ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह