दे दे थोड़ा प्यार मैया,
तेरा क्या घट जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार ।।

दे दिया तुमने,
सबको सहारा माँ,
जो द्वारे आया है..
भर दिया दामन,
उसका ख़ुशी से माँ,
जो अर्जी लाया है..
मुझको देने से,
मुझको देने से खजाना,
कम नही हो जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा
दे दे थोड़ा प्यार…

है पुराना माँ,
रिश्ता हमारा जो,
उसे तुम याद करो..
करदे कृपा ओ माँ,
बालक तुम्हारा हूँ,
मेरे सिर पर हाँथ धरो..
प्यार का रिश्ता,
प्यार का रिश्ता हमारा,
टूटने ना पायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार…

कश्ती मेरी ये माँ,
तेरे हवाले है,
इसे तुम पार करो..
अगर दे दिया मुझको,
तूने किनारा माँ,
तो ये विस्वास करो..
ये तेरा दरबार,
ये तेरा दरबार जय जयकारो,
से गुंज जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार…

दे दे थोड़ा प्यार मैया,
तेरा क्या घट जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार ।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह