आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां

आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां,
दिल्ली वालों की सारे भक्तों की गलियां,
आना नंद जी के लाला दिल्ली वालों की गलियां……

देख कान्हा तेरे लिए मुकुट मंगाया,
मुकुट मंगाया मोर पंखों से सजाया,
सज-धज पहर दिखाना सारे भक्तों के अंगना,
आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां……

देख कान्हा तेरे लिए माखन बनाया,
माखन बनाया मैंने मटकी में भराया,
रुचि रुचि भोग लगाना सारे भक्तों के अंगना,
आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां…….

देख कान्हा तेरे लिए बांसुरी मंगाई,
बांसुरी मंगाई हीरे मोती से सजाई,
मीठी तान सुनाना सारे भक्तों के अंगना,
आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां……

देख मैंने तेरे लिए पायल मंगाई,
पायल मंगाई मैंने घुंघरू से सजाई,
छम छम नाच के दिखाना सारे भक्तों के अंगना,
आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां……

तेरे लिए कान्हा मैंने गोपियां बुलाई,
गोपियां बुलाई राधा रानी भी है आई,
आकर रास रचाना सारे भक्तों के अंगना,
आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां……

तेरे लिए कान्हा मैंने सारा जग छोड़ा,
सारा जग छोड़ा मैंने तुझ से नाता जोड़ा,
आके दरस दिखाना सारे भक्तों के अंगना,
आना मदन गोपाला दिल्ली वालों की गलियां……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह