बन जाऊं तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते

बन जाऊं तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते

बन जाऊं तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते ।
जीवन बिताया सारा, इंतज़ार करते करते ।।

रह रह के मेरे दिल में, उठती हैं ये तरंगे,
है दिल में मेरे केवल, तेरे मिलने की उमंगें ।
कभी आ भी जाओ प्रीतम, यूँ ही राह चलते चलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते ।।

देखो मैं ना समझ हूँ, पकड़ा है तेरा दामन,
कहाँ जाऊं छोड़कर अब, मेरे रंगीले साजन ।
ना साथ छोड़ देना, मेरे साथ चलते चलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते ।।

बन जाऊं तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते ।
जीवन बिताया सारा, इंतज़ार करते करते ।।

Author: जया किशोरी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह