चांदी की पालकी और रेशम की डोरी

चांदी की पालकी और रेशम की डोरी

चांदी की पालकी और रेशम की डोरी,
पलना में झूलें मेरे बांके बिहारी,
पलना में झूले मेरे बांके बिहारी

कजरारे कारे कारे,मोटे मोटे नैना ॥
देख छवि नटखट की ,जियरा भरे ना ॥
अधरों को चूमे मुरलिया प्यारी,
अंगना में झूले मेरे बांके बिहारी
चांदी की पालकी और रेशम की डोरी।

मोर मुकुट सिर पे,गले बैजंती माला ॥
हाथो पे कंगना सोए, काँधे पे दुशाला ॥
सावली सलोनी छवि,दुनिया से न्यारी,
पलना में खेले मेरे बांके बिहारी
चांदी की पालकी और रेशम की डोरी।

बैठे हैं फूलो में छुपकर के ऐसे ॥
लुक्का छुपी खेल रहे भक्तो से जैसे॥
ठोड़ी के हीरे से चमके बिहारी,
पालना में के खेलें मेरे बांके बिहारी
चांदी की पालकी और रेशम की डोरी।

छोटे से मेरे हैं बांके बिहारी ॥
हाथो में सोए मुरली प्यारी प्यारी ॥
सावली सलोनी छवि दुनिया से न्यारी,
पालना में झूले मेरे बांके बिहारी
चांदी की पालकी और रेशम की डोरी।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह