जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले

तर्ज – चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा

जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले,
दिल ना लगे हमारा,तबसे ओ मुरलीवाले…..

दाता दयालु तुमसा मिलता है अब कहाँ पे,
खुशियों से भरता झोली बिन मांगे ही यहाँ पे,
करता है तू करिश्मा दुनिया से भी निराले,
जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले……

लागी लगन है ऐसी, हर पल जो तड़पाये,
दीदार बिन हमारे दिल को ना चैन आये,
ये रोग है पुराना इस से हमें बचाले,
जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले……

हर चीज़ में मुझे दी बड़ी बरकतें ओ कान्हा,
दे दी जमाने भर की खुशियां मुझे ओ कान्हा,
तेरे प्यार का हूँ भूखा सुनले ओ मुरलीवाले,
जब से लिया सहारा तेरा ओ मुरलीवाले……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह