मेरे साँवरे तेरे बिन जी ना लगे

तर्ज – जिये तो जिये कैसे बिन आपके

मेरे साँवरे तेरे बिन जी ना लगे,
राह निहारे ये नयन, जी ना लगे….

तुम्ही मेरी प्रीत कान्हा, तुम्ही मेरे मीत हो,
तुम्ही मेरे दिल की सरगम, तुम्ही मेरे गीत हो,
जीवन की सांसें बनी हैं बावरिया,
आके सुनाजा इनको बाँसुरिया,
मेरे साँवरे तेरे बिन जी ना लगे…..

रूखा लगे, बिना तेरे अब तो श्याम ये जीवन,
हरपल तड़पता है दिल कब होगा ये मिलन,
दे दी सज़ा, कैसी मुझे,
चांद सितारे भी, फीके लगे,
मेरे साँवरे तेरे बिन जी ना लगे…..

एक वारि आजाओ तो हृदय में बिठाऊंगी,
भावना से तुझको अपनी रूह में बसाउंगी,
मेरा ये जीवन है बस तेरा,
समर्पित है तुझको सब कुछ मेरा,
मेरे साँवरे तेरे बिन जी ना लगे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह