झलक बांके बिहारी की मेरे इस मन में भायी है

झलक बांके बिहारी की,
मेरे इस मन में भायी है,
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठो ने गायी है……

तुम्हारे प्यार में बेहद यहाँ,
दुःख क्यों सहा मैने,
हमारी क्यों ज़माने में,
अजब हालत बनाई है,
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठो ने गायी है…..

तुम्हारे नाम की माला तो हम,
दिन रात जपते है,
अनोखी चाहते लेकर,
तुम्हारी याद आई है,
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठो ने गायी है……

सुना है हमने ये स्वामी,
दयानिधि तुम कहाते हो,
तभी तक़दीर भी मेरी,
मुझे इस दर पे लाई है,
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठो ने गायी है…….

कभी शबरी कभी तुलसी,
कभी सूरा कभी मीरा,
सुदामा भक्त जैसो से,
बहुत यारी निभाई है,
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठो ने गायी है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह