कान्हा मुझसे मिलने आना

आया फागण का महीना कान्हा मुझसे मिलने आना,
तुम मुझसे मिलने आना, करना ना कोई बहाना ,
होली खेलेंगे दो साथ तू मुझसे मिलने आना…….

तेरे गालन रंग लगाऊं, तोहे चुनरी शीश उढ़ाऊँ,
तोहे नर से बनाऊ नार तू मुझसे मिलने आना,
तुम मुझसे मिलने आना, करना ना कोई बहाना,
होली खेलेंगे दो साथ तुम मुझसे मिलने आना…….

मैं बरसाने की छोरी, मत जाने मोहे भोरी,
तोहे नानी करा दू याद ,तू मुझसे मिलने आना,
तुम मुझसे मिलने आना, करना ना कोई बहाना,
होली खेलेंगे दो साथ तुम मुझसे मिलने आना…….

जो तूने करी बरजोरी दू लट्ठन पोरी पोरी,
सुन ओ आनंदी के प्यारे तू मुझसे मिलने आना,
तुम मुझसे मिलने आना, करना ना कोई बहाना,
होली खेलेंगे दो साथ तुम मुझसे मिलने आना……….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह