कोई जाए जो वृन्दावन मेरा पैगाम ले जाना

कोई जाए जो वृन्दावन, मेरा पैगाम ले जाना
मैं खुद तो आ नहीं सकता, मेरा प्रणाम ले जाना

यह कहना मुरली वाले से, तुम अब कब बुलाओगे
पड़े जो जाल माया के, उन्हें तुम कब छुड़ाओगे
मेरा जो हाल पूछें तो मेरे आंसू बता देना
कोई जाए जो वृन्दावन….

जो रातें जाग कर देखे, मेरे सब ख्वाब ले जाना
मेरे आंसू तड़प मेरी, मेरे सब भाव ले जाना
ना ले जाओ अगर मुझको मेरा सामन ले जाना
कोई जाए जो वृन्दावन….

जब उनके सामने जाओ, तो उनको देखते रहना
मेरा जो हाल पूछे तो जुबां से कुछ नहीं कहना
बहा देना कुछ एक आंसू मेरी पहचान ले जाना
कोई जाए जो वृन्दावन….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह