लड्डू गोपाल मेरा छोटा सा है लला

लड्डू गोपाल मेरा छोटा सा है लला

लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल,

सबसे पहले मुझे जगाओ,
फिर गंगा जल से नहलाओ,
नई नई पोशाक बनाओ,
बदल बदल कर के पहनाओ.
केसर चन्दन तिलक लगाओ,
गल फूलो की माल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥

सिर पे मोर मुकुट की पगड़ी,
कमर बांध सोने की तगड़ी,
नए नए आभूषण लाओ,
प्रेम भाव से मुझे सजाओ,
पैरो में पैजनियां बांधो,
फिर देखो मेरी चाल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥

माखन मिश्री मुझे खिलाओ,
केसर डालके दूध पिलाओ,
पापु शर्मा भजन सुनाओ,
सब मिलकर लाड़ लड़ाओ,
झूमो नाचो गाओ,
लेकर हाथो में कड़ताल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥

लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल,

लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह