मनमोहन तुम मुरली बजाना भूल गये

मथुरा में जाकर मनमोहन तुम मुरली बजाना भूल गये
मुरली का बाजना भूल गये गाऊऔ का चराना भूल गये

क्या याद नही मोहन तुमको गोकुल में माटी का खाना
सखियों के घर में जाकर के ग्वालो संग माखन चुराना
माखन है आज भी मटकी में तुम गोकुल आना भूल गये
मथुरा……..

क्या याद नहीं मोहन तुमको मैय्या का लाड़ लडाना वो
नित प्रति सवेरे उठकर के, माखन मिश्री का ख़िलाना वो
मैय्या आस लगाये बैठी है तुम भोग लगाना भूल गये
मथुरा…….

क्या याद नही मोहन तुमको पनघट पर सखियों का आना
बस एक ही झलक दिखा करके वो कदम्ब के पीछे छिप जाना
सखियाँ तो आज भी आती है तुम पनघट आना भूल गये
मथुरा………

क्या याद नहीं मोहन तुमको राधा संग रास रचाना वो
मधुबन में भानु दुलारी को बंसी की तान सुनाना वो
वो तो नयन बिछाये बैठी है तुम मधुबन आना भूल गये
मथुरा…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह