प्यारा श्याम सुन्दर नन्दलाला

प्यारा श्याम सुन्दर नन्दलाला

प्यारा श्याम सुन्दर नन्दलाला, वो तो गऊवें चराने वाला,
रोज सताये, हाथ ना आये, मुझे चिढ़ाता वो… ओ ओ ओ ।।
प्यारा…।।

प्यारा श्याम सुन्दर नन्दलाला, वो तो गऊवें चराने वाला,
रोज सताये, हाथ ना आये, मुझे चिढ़ाता वो… ओ ओ ओ ।।
प्यारा…।।

जब भी जाती पनघट पर वो, पीछे-पीछे आये,
भरके गगरिया जब निकलूं वो, मटकी फोड़ गिराये,
माने ना वो मिन्नत मेरी, जीभ दिखाता वो… ओ ओ ओ ।।
प्यारा…।।

दूध-दही का बड़ा चटोरा, खाये और गिराये,
कान पकड़ने जब दौडू तो, हाथ नहीं वो आये,
कहाँ मैं रखूं दूध-दही, चौपट कर जाता वो… ओ ओ ओ ।।
प्यारा…।।

“राजू” जब मैं करूं शिकायत, ऐसा रूप बनायें,
देख सलोना मुखड़ा उसका, प्यार उमड़ता जाये,
कान्हा फिर से खाना माखन, ताजा रक्खा जो… ओ ओ ओ ।।
प्यारा…।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह