सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल,किस बल पे उठाया मैने गोवर्धन

सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल ,
किस बल पे उठाया मैने गोवर्धन -3

मैने ब्रज का माखन खाया है ,-2
ब्रज प्रेम ने रंग दिखाया है -2
मेरे साथ हैं-2 गोपी ग्वाल ,इस बल पे उठाया मैने गोवर्धन।

जी जान से की गऊ सेवा है -2
उसी सेवा का ही ये मेवा है -2
माँ यशोदा का-2 मैं हूं लाल ,इस बल पे उठाया मैने गोवर्धन।

ब्रज रज यमुना ब्रज बाँसुरिया -2
राधा का संग पाकर साँवरिया -2
मैं तो हो गया -2 मालामाल ,इस बल पे उठाया मेने गोवर्धन।

ब्रज की जो ‘‘मधुप’’ पराभक्ति है -2 ,
वही राधा मेरी पराशक्ति है -2
उसी शक्ति का -2 है यह कमाल ,इस बल पे उठाया मेने गोवर्धन।

सुनो सुनो सुनावे नंदलाल गोपाल ,
किस बल पे उठाया मेने गोवर्धन -3 ।

  बोलो गिरिराज महाराज की जय।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह