जाने वाले यह संदेशा मेरी मां को दे देना,
एक भगत चुप चुप कर रोए मेरी मां से कह देना,
जाने वाले यह संदेशा मेरी मां को दे देना…..

लोग निराले होते हैं जो मां के दर पर जाते हैं,
मेरा बुलावा कब आएगा मेरी मां से कह देना,
जाने वाले यह संदेशा मेरी मां को दे देना…..

पत्थर के मंदिर में रहकर दिल भी पत्थर हो गया,
हमसे क्या गलती हुई है मेरी मां से कह देना,
जाने वाले यह संदेशा मेरी मां को दे देना…..

तू मैया मै तेरी पुजारिन मन में लगन लगा देना,
धन दौलत की चाह नहीं है दर्शन हम को दे देना,
जाने वाले यह संदेशा मेरी मां को दे देना…..

मैं भी मां के दर जाऊंगी मेरा बुलावा आएगा,
खाली झोली भर लाऊंगी मेरी मां से कह देना,
जाने वाले यह संदेशा मेरी मां को दे देना…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह