तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल,
जय माता की बोल प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……

मैया जी का नाम प्यारे जिसने प्रेम से गाया,
उसको मां शेरावाली ने अपने धाम बुलाया,
उसको मुक्ति मिल जाएगी तू जय माता की बोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……

कमा कमा के दौलत तूने भरली खूब तिजोरी,
भूल गया है मिली है तुझको आयु बहुत ही थोड़ी,
माया काम नहीं आएगी तू जय माता की बोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……

पांच तत्वों से बनी है मिलकर तेरी सुंदर काया,
विषय भोग में पढ़कर तूने इसको बहुत गवाया,
काया मिट्टी में मिल जाएगी तू जय माता की बोल,
तेरी बिगड़ी बन जाएगी तू जय माता की बोल……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

जया एकादशी

सोमवार, 26 जनवरी 2026

जया एकादशी
माघ पूर्णिमा

रविवार, 01 फरवरी 2026

माघ पूर्णिमा
विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा

संग्रह