पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

टीका तुम पहने मां झुमके तुम पहने मां,
बिंदिया लगा लो मेरी मां मैं बिंदिया लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

नथनी तुम पहने मां हरवा तुम पहने मां,
माला तो पहनो मेरी मां मैं माला लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

कंगना तुम पहने मां चूड़ियां तुम पहने मां,
मेहंदी लगा लो मेरी मां मैं मेहंदी लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

तगड़ी तुम पहने मां पायल तुम पहने मां,
महावर लगा लो मेरी मां मैं महावर लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

लहंगा तुम पहने मां साड़ी तुम पहने मां,
चुनरी ओढ़ा लो मेरी मां मैं चुनरी लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

हलवा मैं लाई मां छोले मैं लाई मां,
मेवा मैं लाई मेरी मां भोग लगाने आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह