तेरे पर सच्चा विश्वास है मेरी ग्यारस माता

तेरे पर सच्चा विश्वास है मेरी ग्यारस माता,
करना भक्तों का उद्धार री मेरी ग्यारस माता…..

मेरे तो घर में माता सास-ससुर है,
सेवा करूंगी दिन रात री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता तुलसी का बिडला,
दीप जलाऊ सुबह शाम री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता गैया और बछड़ा,
ग्यारस को करु गाय दान री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता बहू और बेटा,
मेरी सेवा कर रखते ध्यान री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता ननंद भांजी,
मैं तो करूंगी कन्यादान री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता अन धन बहुत है,
दान करूंगी भरपूर री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता आप बिराजो,
सेवा करूंगी सुबह शाम री मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

मेरे तो घर में माता ठाकुर की सेवा,
कीर्तन करूंगी सारी रात रे मेरी ग्यारस माता,
तेरे पर सच्चा विश्वास है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह