तेरी बेटी आई तेरा प्यार मांगने

तेरी बेटी आई तेरा प्यार मांगने

तेरी बेटी आई, तेरा प्यार मांगने,
और अमर सुहागण का, वरदान मांगने….

(तर्ज : तेरा किसने किया सिणगार सांवरे)

जब तक जिऊं रहूं सुहागण, मैंया ऐसा वर दे,
मेरा चूड़ला अमर हो जाये, ऐसी किरपा कर दे,
खुशियों से भरा, संसार मांगने,
तेरी बेटी आई, तेरा प्यार मांगने….

हीरे मोती हार ना मांगूं, सुनले मेरा कहना,
रहे निरोगी मेरा सजना, ये ही असली गहना,
शिवशंकर के जैसा, परिवार मांगने,
तेरी बेटी आई, तेरा प्यार मांगने….

आज बड़ा ही शुभ दिन है, मैंया बैठी मुस्कावै,
बहु-बेटियों के लिए भग्तों, ‘अम्बरीष’ अर्ज लगावै,
जीवन भर का 16, सिणगार मांगने,
तेरी बेटी आई, तेरा प्यार मांगने….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह