दुनियाँ में जबाब अयोध्या, धाम का नही
जो राम का नही , किसी काम का नही

1 ) राजा राम सभी के उनकी , प्रजा है यहाँ सारी
एक दूजे से राम-राम , कहके मिलते नर नारी
राम नाम अनमोल मिले , कही दाम का नही
जो राम का नही , किसी काम का नही………2

2 ) धन्य अयोध्या नगरी जिसमें , हुआ राम अवतार
नाच रहे भारत वासी , गया सदियो का इंतजार
सभी मगन है जीकर खास और आम का नही
जो राम का नही , किसी काम का नही………2

3 ) खत्म हुआ वनवास प्रभु का , अवध पूरी में आये
सारे जग में मने दीवाली , हर कोई खुशी मनाये
उत्सव में कुछ पता , सुबह और शाम का नही
जो राम का नही , किसी काम का नही………2

4 ) वेद पुराण ग्रंथ सारे , राम राम गुण गाते
राम नाम जब मुख से बोले , सब संकट टल जाते
भूलन कुछ भी बने , हाड़ और चाम का नही
जो राम का नही , किसी काम का नही………2

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह