मेरे भोले बाबा जग मेँ निराले लगें

मेरे भोले बाबा जग में निराले लागे,
बड़े प्यारे लागे,
मेरे बाबा बड़े भोले भाले न्यारे लागे,
बाबा भोले बाबा, बाबा भोले बाबा…..

शिव की महिमा चारो दिशा में गाये नर और नारी,
गाये नर और नारी,
भोले के दर पे भक्तो की भीड़ पड़ी है भारी,
मेरे बाबा का बड़ा ही प्यारा धाम लागे,
पवन धाम लागे,
मेरे बाबा बड़े भोले भाले न्यारे लागे,
बाबा भोले बाबा, बाबा भोले बाबा…..

जटा में गंगा, गले में सर्प, माथे चंदा साजे,
एक हाथ त्रिशूल दूजे हाथ में डमरू बाजे,
बड़ा निराला ही इनका रूप लागे ,
बड़ा प्यारा लागे,
मेरे बाबा बड़े भोले भाले लागे,
बाबा भोले बाबा, बाबा भोले बाबा…..

भोले को जिसने भी पूजा मनचाहा वर पाया,
गौरा जी ने भी तो इनको बड़े ही तप से पाया,
इनकी जोड़ी बड़ी ही प्यारी लागे,
न्यारी न्यारी लागे,
मेरे बाबा बड़े भोले भाले न्यारे लागे,
बाबा भोले बाबा, बाबा भोले बाबा…..

भोले भोले नाम रटत है जो भी सुबह शाम,
सबकी बाधा दूर करत है भोले नाम,
शिव नाम से सफल जिंदगानी लागे,
हो जिंदगानी लागे,
मेरे बाबा बड़े भोले भाले न्यारे लागे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह