बम बम भोले बोल योगिया, बम बम भोले बोल

बम बम भोले बोल योगिया, बम बम भोले बोल
भोले नाथ की तकड़ी देती पूरा पूरा तोल
बम बम भोले बोल….

भोले नाथ को जिसने ध्याया, उसपर कष्ट ज़रा ना आया
भोले नाथ की पूजा करके दीन दुखी ने कष्ट मिटाया
भोले नाथ की कृपा का न जग पर कोई मोल
बम बम भोले बोल योगिया….

भोले नाथ बाबा बर्फानी, दिलों की जाने आप ज्ञानी
गले में नाग, हाथ में डमरू, भोले नाथ की ख़ास निशानी
जग से पाप मिटाने खातिर ले नेत्र तीसरा खोल
बम बम भोले बोल योगिया….

सुख मलसियां वाला कहता, ॐ ॐ जब कान में पड़ता
भक्तों को चढ़ जाती मस्ती, रहमत की बारिश सब पे होती
चिमटा बाजे, डमरू बाजे, साथ में बाजे ढोल
बम बम भोले बोल योगिया….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह