पलकों से उतारी ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
नैनों से निकाली ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे…..

क्या तुलसा तुम सांचे में ढाली,
क्या कोई गढ़ लाया सुनार, अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
नैनों से निकाली ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे…..

ना कान्हा हम सांचे में डालें,
ना गढ़ लाया सुनार अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
पलकों से उतारी ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे……

मात पिता ने जन्म दिया है,
रूप दिया भगवान, अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
पलकों से उतारी ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे……

तुम तो री तुलसा अपने पीहर को जाओगी,
तो हम भी चलेंगे तुमरे साथ, अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
पलकों से उतारी ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे……

जो कान्हा तुम संग चलोगे, तो हंसी करेगा संसार,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
पलकों से उतारी ना जाए,
अंगना में तुलसा प्यारी लगे……

हंसी करेंगे हमरो क्या रे करेंगे,
हम तुमरे पति तुम नार अंगना में तुलसा प्यारी लगे,
पलकों से उतारी ना जाए,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह