तुलसा घूम रही बृज धाम

तुलसा घूम रही ब्रज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम,
तुलसा घूम रही बृज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम।

जब तुलसा जमुना तट आई,
राधा सखियों के संग आई,
गोता लगा रहे घनश्याम,
तुलसा यही मिलेंगे श्याम,
तुलसा घूम रही बृज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम।

जब तुलसा मधुबन में आई,
राधा सखियों के संग आई,
गैया चरा रहे घनश्याम,
तुलसा यही मिलेंगे श्याम,
तुलसा घूम रही बृज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम।

जब तुलसा बंसीवट आई,
राधा सखियों के संग आई,
मुरली बजा रहे घनश्याम,
तुलसा यही मिलेंगे श्याम,
तुलसा घूम रही बृज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम।

जब तुलसा वृंदावन आई,
राधा सखियों के संग आई,
वहां पर रास रचावे घनश्याम,
तुलसा यही मिलेंगे श्याम,
तुलसा घूम रही बृज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम।

कार्तिक मास तुलसा घर घर आई,
सब सखियां मिल मंगल गाए,
वहां पर मिल गए सालेग़ाव,
तुलसा यही मिलेंगे श्याम,
तुलसा घूम रही बृज धाम,
जाने कहाँ मिलेंगे श्याम।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह