मन हरि हरि बोल ,
हरि नारायण तू बोल,
मन हरि हरि बोल,
हरि नारायण तू बोल॥

छोड़ के सारे जग के बंधन,
नाम हरि का जप ले,
नाम हरि का जप ले,
हरि नाम की मिश्री अपने,
कानों में तू घोल,
मन हरि हरि बोल,
हरि नारायण तू बोल॥

साथ नहीं जाएगी तेरे,
माया और ये काया,
माया और ये काया,
माया और काया के पीछे,
ऐसे तू मत डोल,
मन हरि हरि बोल,
हरि नारायण तू बोल॥

केवल नाम यहीं सच्चा है,
झूठी दुनिया सारी,
झूठी दुनिया सारी,
झूठी दुनिया सारी है ये,
अब तो आखें खोल,
मन हरि हरि बोल,
हरि नारायण तू बोल॥

अंत समय तक तेरे केवल,
काम यहीं आएगा,
काम यही आएगा
भव से पार उतर जाएगा,
नाम बड़ा अनमोल,
मन हरि हरि बोल,
हरि नारायण तू बोल॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह