मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं

माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं,
तू सब पे दया करने वाली शरण में तेरी आये हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं,
तू सब पे दया करने वाली शरण में तेरी आये हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली, शरण में तेरी आए हैं…….

जो दर पे सीस झुकाते हैं, झुकाते हैं,
माँ वो झोलियाँ भर ले जाते हैं, जाते हैं,
माँ तेरे दर से न जाये कोई खाली,
शरण में तेरी आये हैं माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली,
शरण में तेरी आये हैं माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली,
शरण में तेरी आए हैं…….

माँ जग में न कोई हमारा है, हमारा है,
तेरा दर प्राणों से प्यार है, प्यार है,
तू ही वैष्णो माँ तू ही काली शरण में तेरी आये हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं……

तेरी शक्ति का न कोई पार है पार है,
तेरे चरणों में गंगा की धार है धार है,
तू ही सब जग को रचने वाली, रचने वाली,
शरण में तेरी आये हैं माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली,
शरण में तेरी आए हैं माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली,
शरण में तेरी आए हैं…….

माँ तूने ध्यानु भगत को तारा था, तारा था,
महिषासुर को भी मारा था, मारा था,
माँ तेरे रूप अनेक महाकाली शरण में तेरी आये हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं,
हाँ तू सब पे दया करने वाली शरण में तेरी आये हैं,
माँ अम्बे मेरी शेरोंवाली शरण में तेरी आए हैं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह