जिनके वश में सदा राम रहते हैं

जिनके वश में सदा राम रहते हैं,
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।

माता अंजनी के लाल, ये तो करते कमाल,
तन में सिंदूर डाल, रंगे रहते लाल लाल,
राम रंग में सदा ही रंगे रहते हैं,
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।

जिनका सुमिरन करे छन में भवसिंधु पार,
जिनकी शक्ति अपार महिमा अगम अपार,
राम नाम में सदा ही रमे रहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।

चीर सीना सभा में दिखा डाला,
राम का नाम कैसा बता डाला,
मन “मानस” में ये तो बसे रहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह