माँगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही

माँगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िन्दगी….

जिस पर प्रभु का हाथ था, वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया, उद्धार हो गया,
जिसका भरोसा श्याम पे, डूबा कभी नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही….

कोई समझ सका नहीं, माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया, है वो ख़ुशनसीब,
इनकी मर्जी के बिना, पत्ता हिले नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही….

ऐसे दयालू श्याम से, रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको, जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो, पहले हुआ नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही….

कहते हैं लोग जिंदगी, किस्मत की बात है,
क़िस्मत बनाना भी मगर, इनके ही हाथ है,
बनवारी कर यक़ीन अब, ज्यादा समय नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह