श्याम दिखता नहीं पर वो मौजूद है

श्याम दिखता नहीं पर वो मौजूद है

श्याम दिखता नहीं, पर वो मौजूद है,
जब मिलेगा इशारा, समझ आएगा,
दीन दुखियों का है, एक सहारा यही,
अभिमानी को, ये ना समझ आएगा,
श्याम दिखता नही, पर वो मौजूद है….

कोई जान ना पाया, कैसा राज है,
जिसका कोई नहीं, ये उसके साथ है,
डूबती नाव कैसे, हुई पार है,
ये चमत्कार करता है, भक्तों के संग,
ये गुरु की शरण में, समझ आएगा,
श्याम दिखता नही, पर वो मौजूद है….

ये ना आए, कराए अहसास है,
सच्चे भक्तों के, रहता आस पास है,
ये ही इतिहास है, ये ही विश्वास है,
सुर तुलसी को, नरसी को दर्शन दिए,
उनकी लीला क्या कोई, समझ पाएगा,
श्याम दिखता नही, पर वो मौजूद है….

श्याम दिखता नहीं, पर वो मौजूद है,
जब मिलेगा इशारा, समझ आएगा,
दीन दुखियों का है, एक सहारा यही,
अभिमानी को, ये ना समझ आएगा,
श्याम दिखता नही, पर वो मौजूद है ।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह