श्याम सांवरा साथ है

अब मुश्किल ना उलझन कोई, ना डरने की बात है,
मेरा खाटू वाला साथ है,
जब श्याम संवारा साथ है….

रिंग्स से मैं करूं यात्रा अब निशान उठाकर,
खुश पूरा परिवार भी होगा,
श्याम के दर्शन पाकर,
हम सब पे अब होने वाली,
रहमत की बरसात है,
मेरा खाटू वाला साथ है,
जब श्याम संवारा साथ है….

चांद से सुंदर रूप है जिसका,
उसको क्या श्रृंगारूं ,
श्याम धनी को क्या ले जाऊं,
मन में सोच विचारू,
मैं सच्ची श्रद्धा ले आया,
बस इतनी सौगात है,
मेरा खाटू वाला साथ है,
जब श्याम संवारा साथ है….

जब से बाबा साथ खड़े हो,
बदल गए दिन मेरे,
‘विक्रम’ को भी जानते है सब,
अब तो चार–चुफेरे,
तू संग है पहचान बन गई,
मेरी क्या औकत है,
मेरा खाटू वाला साथ है,
जब श्याम संवारा साथ है….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह