मैं अपना किसे बनाऊं तुझे देखने के बाद

मैं अपना किसे बनाऊं,
तुझे देखने के बाद,
मैं किस जगह पे जाऊं,
तुझे देखने के बाद,
मै अपना किसे बनाऊं,
तुझे देखने के बाद…..

तस्वीर श्यामा श्याम की,
मेरे मन बसी सी है,
मैं किस तरह भुलाउं,
तुझे देखने के बाद,
मै अपना किसे बनाऊं,
तुझे देखने के बाद……

सब कुछ दिया है आपने,
मेरा तो कुछ नहीं,
मैं किस तरह चुकाऊं,
तुझे देखने के बाद,
मै अपना किसे बनाऊं,
तुझे देखने के बाद……

भाता नहीं है कोई भी,
मुझको तेरे सिवा,
मैं किस तरह से पाऊं,
तुझे देखने के बाद,
मै अपना किसे बनाऊं,
तुझे देखने के बाद…….

सतगुरु ने तेरे नाम की,
भक्ति पिला दी है,
मैं होश में ना आऊं,
तुझे देखने के बाद,
मै अपना किसे बनाऊं,
तुझे देखने के बाद…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह