बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ

मां बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया,
जग की दाती ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया…..

त्रिलोकपुर का देख नजारा,
मैया का मन्दिर बड़ा प्यारा,
जहाँ कृपा की होती बरसात देखो में मालामाल हो गया,
मां बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया….

काम मेरा रोके ना रुकता,
मैया के चरणो में जब में झुकता,
सदा रखना दया का हाथ देखो में मालामाल हो गया,
मां बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया….

मैया पे विश्वास तू रख ले,
जय माँ जय माँ नाप तू जप ले,
मैया बदलेगी तेरे हालात देखो में मालामाल हो गया,
मां बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया…..

मैया सब पे कृपा करना,
सबके ही भण्डारे भरना,
सुन लो सिंगला की इतनी सी बात,
ये सेवक तो निहाल हो गया,
मां बाला सुन्दरी ने रखा सर पे हाथ,
देखो मैं मालामाल हो गया…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह