( तेरे खजाने में मां कोई कमी नहीं है,
मुंह मांगा वर देकर झोली सबकी भरी है।। )

जिसने भी तड़प के जब नाम मां का पुकारा,
उसने ही पाया है मां का ये दर्शन प्यारा प्यारा,
जिसने भी तड़प के…..
आजा मां आजा…

मां तेरे दर पे आस लगाए बैठा हूं,
ममता की छैया में दुनियां सजाए बैठा हूं,
देखे तेरी मूरत का नैना मेरे नैना ये नजारा,
जिसने भी तड़प के जब नाम मां का पुकारा……

ध्यानु भगत को मां तुमने ही तारा था,
कितने असुरों को मां तुमने ही मारा था,
कितने ही भक्तो की नैया को लगाया है किनारा,
जिसने भी तड़प के जब नाम मां का पुकारा……

तरस रहे है नैन नैनो को कैसे समझाऊं,
तेरे दरस बिन द्वार से कैसे चला जाऊं,
ऐसा ना हो माता तू ना आए जमाना हंसे सारा,
जिसने भी तड़प के जब नाम मां का पुकारा……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह