मैया दौड़ी चली आओ मेरे अंगना…..

मैया एक दल आया पूरब से,
पूरब चली आ मेरे अंगना,
मैया हरो-हरो अंगना लिपाई रखूंगी,
झंडा आसमान लहराए मेरे अंगना,
मैया दौड़ी चली आओ मेरे अंगना…..

मैया एक दल आया पश्चिम से,
पश्चिम चली आओ मेरे अंगना,
मैया मोतियन चौक पुराए रखूंगी,
आकर भवन सजा मेरे अंगना,
मैया दौड़ी चली आओ मेरे अंगना…..

मैया एक दल आया उत्तर से,
उत्तर चली आओ मेरे अंगना,
मैया लाल लाल चोला मंगाए रखूंगी,
सज धज चली आ मेरे अंगना,
मैया दौड़ी चली आओ मेरे अंगना…..

मैया एक दल आयो दक्षिण से,
दक्षिण चली आओ मेरे अंगना,
मैया सब रस मेवा मंगाई रखूंगी,
आकर भोग लगा मेरे अंगना,
मैया दौड़ी चली आओ मेरे अंगना…..

मैया एक दल आया मौजपुर से,
अंगना में चली आओ मेरे अंगना,
मैया भक्तों की टोली बुलाए रखूंगी,
सत्संग सुन जा मेरे अंगना,
मैया दौड़ी चली आओ मेरे अंगना…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह