शिव एक है

शिव एक है

शिव मुझमे है शिव तुम में है ….
शिव अनेक में शिव एक है ….
हर कण-कण का मन है शिव से रौशन,
बोल बम-बम मिलेंगे शिव के दर्शन
बन जाऊं भस्म शिव मुझको ओढ़ ले,
मिल जाए अगर शिव जीवन भी छोड़ दे

शिव राख है, शिव आग है,
शिव अनेक में शिव एक है ….
शिव ही में धरती शिव ही में गगन समाये ,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय…..

शिव ही दिन, शिव ही रात सजाये,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय……
शिव ही से मुक्ति , शिव ही से जीवन पाए,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय……

शिव ही गंगा, शिव ही प्यास जगाये,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय……
शिव ही अमृत शिव ही विष पिलाये,
शिव प्राण है, शिव काल है
ओमकार है……….., महाकाल है……..

शिव मुझ में है, शिव तुम में है….।
शिव अनेक में, शिव एक है….।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह