आज दूल्हा बने शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी है तुलसा दुल्हन बनी है…..

आओ मेरी सखियों मुझे टीका पहना दो,
बिंदिया लगा के मुझे सुंदर सजा दो,
मांग भरेंगे शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी…..

आओ मेरी सखियों मुझे हरवा पहना दो,
नथनी पहनाकर मुझे सुंदर सजा दो,
माला पहनावे शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी…..

आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो,
चूड़ियां पहना कर मुझे सुंदर सजा दो,
छल्ला पहनावे शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी…..

आओ मेरी सखियों मुझे पायल पहना दो,
महावर लगाकर मुझे सुंदर सजा दो,
संग संग नाचे शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी…..

आओ मेरी सखियों मुझे लहंगा पहना दो,
चुनरी उड़ा के मुझे सुंदर सजा दो,
घुंघटा उठामें शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम तुलसा दुल्हन बनी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह