बीच भंवर में नैया मेरी

बीच भंवर में नैया मेरी,
गुड़गुड गोते खाये,
तारणहार तुम्ही हो भगवन मेरे,
भला और कौन पार लगाये…

हरते हो विघ्न सभी के,
बिगड़ी देते हो बनाये,
कष्टों के मेरे भी निवारण का,
करो प्रभु जी कुछ उपाय,
तारणहार तुम्ही हो भगवन मेरे,
भला और कौन पार लगाये….

सर पे धर दो हाथ प्रभु जी,
दो थोड़ा प्यार जताये,
दुखियारे बेचारे शरणागत को,
दुखियारे बेचारे राजीव को,
भगवन मेरे रहे हो क्यूं सताये ,
तारणहार तुम्ही हो भगवन मेरे,
भला और कौन पार लगाये…..

Author: राजीव त्यागी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह