ओ राधिके दिल तोड़ कर जाओ ना

मुझसे ना रुठो राधा मुंह मोड़ कर जाओ ना,
ओ राधिके,, दिल तोड़ कर जाओ ना……

तेरे बिन राधा नहीं किसी को भी देखूं, सब जानती हो प्रिय,
जान से भी ज्यादा मैंने चाहा है तुमको, मानती हो ना प्रिय,,
ओ राधा मानती हो ना प्रिय,
प्यार हमारा छूटे ना, तुम छोड़ कर जाओ ना,
ओ राधिके,, दिल तोड़ कर जाओ ना……

तन में भी तुम हो मन में भी तुम हो, जीवन में तुम ही हो,
वादा तुम ही से है यह हमारा प्रेम कभी ना कम हो,
हो राधा प्रेम कभी ना कम हो,
कान पकड़ता हूं राधा छोड़ कर जाओ ना,
प्राण प्रिय राधा मुझसे हाथ छोड़ कर जाओ ना,
ओ राधिके,, दिल तोड़ कर जाओ ना…..

दुनिया यह जब भी प्यार करेगी याद करेगी हमको,
कृष्ण कन्हैया कहेगी मुझको राधा कहेगी तुझको,
ओ प्यारी राधा कहेगी तुझको,
सच जो कहा है राधे तो फिर लौट के आओ ना,
सच जो कहा है राधे तो फिर दौड़ कर आओ ना,
ओ राधिके,, दिल तोड़ कर जाओ ना……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह