हे स्वर की देवी माँ वाणी में मधुरता दो,
मैं गीत सुनाती हूँ संगीत की शिक्षा दो…….

सरगम का ज्ञान नही,
ना लय का ठिकाना है,
तुम्हे आज सभा में माँ,
हमे दरश दिखाना है,
संगीत समंदर से सुरताल हमें दे दो,
हे स्वर की देवी माँ वाणी में मधुरता दो,
मैं गीत सुनाती हूँ संगीत की शिक्षा दो…….

शक्ति ना भक्ति है,
सेवा का ज्ञान नही,
तुम्हे आज सुनाने को,
कोई सुन्दर गान नही,
गीतों के खजानो से,
एक गीत मुझे दे दो,
हे स्वर की देवी माँ वाणी में मधुरता दो,
मैं गीत सुनाती हूँ संगीत की शिक्षा दो…….

अज्ञान ग्रसित होकर,
क्या गीत सुनाऊ मैं,
टूटे हुए शब्दो से,
क्या स्वर को सजाऊँ मैं,
तू ज्ञान का स्त्रोत बहा,
माँ मुझपे दया कर दो,
हे स्वर की देवी माँ वाणी में मधुरता दो,
मैं गीत सुनाती हूँ संगीत की शिक्षा दो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह